अयोध्या से दर्शन कर वाराणसी जा रहे झारखंड के पांच दर्शनार्थी सड़क हादसे में घायल

WhatsApp Channel Join Now
अयोध्या से दर्शन कर वाराणसी जा रहे झारखंड के पांच दर्शनार्थी सड़क हादसे में घायल


अयोध्या से दर्शन कर वाराणसी जा रहे झारखंड के पांच दर्शनार्थी सड़क हादसे में घायल


सुलतानपुर, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित कमनगढ़ गांव के पास शुक्रवार की बीती रात अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने अर्टिगा कार में टक्कर मार दी। हादसे में झारखंड के पांच दर्शनाथी घायल हो गये, जो अयोध्या से दर्शन करने के बाद कार से वाराणसी जा रहे थे। एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया।

एसडीएम ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान झारखंड के पलामू जिले के पंडवा के निवासी राहुल कुमार तिवारी (38), कललिंदा (59), नेहा कुमारी (35), सत्यनारायण तिवारी (62) और ड्राइवर विकास (35) के रूप में हुई है। घटना के बारें में इनके परिवार को सूचित कर दिया गया है।

एसडीएम ने बताया कि कार में सवार आठ लोग जो मूलरूप से झारखंड के रहने वाले हैं। ये सभी अयोध्या से दर्शन कर वाराणसी जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही कमनगढ़ गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घायल पांच लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया। शेष तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। देहात कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच पड़ताल में जुट गई।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story