ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

WhatsApp Channel Join Now

बांदा, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में साइकिल से खेत फसल की कटाई करने जा रहे किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी 55 वर्षीय शिवनरायन पुत्र श्रीकेशन किसानी करता था। उसका तिंदवारी हार में खेत है। रविवार की सुबह साइकिल से लाही की फसल काटने खेत जा रहा था। तभी तिंदवारी कस्बे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे उठाकर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह ने बताया कि वह किसानी करता था। वह फसल काटने जा रहा था। तभी ट्रक ने कुचल दिया। मृतक के एक पुत्र एक पुत्री है। पुत्री शिवानी शादी लायक है। सोमवार को उसके लिए लडका देखने जाना था। अचानक हुई इस घटना से पत्नी चंदा का रो रो कर बेहाल है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज नेे बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

Share this story