सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत


सुलतानपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंगर्तग प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लोहरामऊ ओवरब्रिज पर बीती रात साेमवार काे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के दाैरान बाइक सवार ट्रक में फंसकर वे करीब 400 मीटर तक घिसटता चला गया।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के छतौना निवासी नन्हे खान (45) पुत्र बब्बन खान पयागीपुर में गाड़ी डेंटर का काम करते थे। सोमवार रात नन्हे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लोहरामऊ ओवरब्रिज पर बाइक से आगे बढ़े तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नन्हे बाइक समेत ट्रक में फंस गए और करीब 400 मीटर तक घिसटते चले गए। इस हादसे में

उनके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सिर, हाथ, सीने और पेट पर चोटों लगने से पुलिस ने मृतक की पहचान गाड़ी के नंबर से की।

कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि हादसे में मृतक अधेड़ के शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिवार से शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771628 Articles

Share this story