विश्व पर्यावरण दिवस पर अभाविप ने चलाया पाैधराेपण एवं जनजागरूकता अभियान
Jun 5, 2026, 19:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
गोरखपुर, 05 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के आयाम स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के तत्वावधान में शुक्रवार काे विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर महानगर सहित विभिन्न नगर इकाइयों में वृहद वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत लगभग 500 फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन संरक्षण अधिकारी दिनेश चौरसिया की उपस्थिति रही। -------------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

