विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में अभाविप के हेल्प डेस्क ने निभाई सेवा की भूमिका, विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों को मिला सहयोग

WhatsApp Channel Join Now


विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में अभाविप के हेल्प डेस्क ने निभाई सेवा की भूमिका, विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों को मिला सहयोग












गोरखपुर, 05 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के अवसर पर स्थापित मे आई हेल्प यू हेल्प डेस्क का उद्घाटन अभाविप गोरखपुर महानगर के उपाध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए छात्रहित में किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की। उद्घाटन के उपरांत हेल्प डेस्क के माध्यम से विभिन्न जनपदों से प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने आए अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विश्वविद्यालय परिसर सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परिषद के कार्यकर्ता सुबह से ही सक्रिय रहे। उन्होंने दूर-दराज़ से आए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र एवं कक्ष की जानकारी, प्रवेश संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश, परीक्षा स्थल तक पहुँचने में सहयोग तथा अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। कई अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे छात्रहित में अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

अभाविप प्रांत सह मंत्री शुभम गोविंद राव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने वाला संगठन नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर सेवा और सहयोग के माध्यम से भी विद्यार्थियों का विश्वसनीय साथी बनकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करती है। विद्यार्थी परिषद ने प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देती है।

इस अवसर परगोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विभांशु सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल स्वभाव सेवा, संगठन और छात्रहित है। प्रवेश परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर विभिन्न जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई थी। परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे सेवा भाव, आत्मीयता और जिम्मेदारी के साथ अभ्यर्थियों के सहयोग में जुटा रहा। विद्यार्थी परिषद का विश्वास है कि विद्यार्थी की आवश्यकता के समय उसके साथ खड़ा होना ही संगठन की वास्तविक पहचान है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story