दीक्षांत समारोह में हाउस अरेस्ट के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रशासन का फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
दीक्षांत समारोह में हाउस अरेस्ट के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रशासन का फूंका पुतला


दीक्षांत समारोह में हाउस अरेस्ट के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रशासन का फूंका पुतला


दीक्षांत समारोह में हाउस अरेस्ट के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रशासन का फूंका पुतला


जौनपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सोमवार रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रदेश संयोजक शानू सिंह और पूर्व जिला संयोजक शिवम सिंह को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दिन कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने के विरोध में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का पुतला दहन कर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक ओर छात्र प्रतिनिधियों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया, वहीं दूसरी ओर समारोह वाले दिन सुबह उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया गया। परिषद ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक शानू सिंह ने कहा कि छात्रहित की आवाज को हाउस अरेस्ट या दमनात्मक कार्रवाई से दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं को उठाना अपराध माना जाएगा, तो प्रशासन को इसका जवाब देना होगा। विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी छात्र प्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिषद लोकतांत्रिक मूल्यों में पूर्ण विश्वास रखती है, लेकिन यदि छात्रहित की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया तो संगठन हर लोकतांत्रिक मंच पर इसका पुरजोर विरोध करेगा।

प्रदर्शन में एबीवीपी के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने छात्र अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story