डॉ. अंबेडकर के विचार समाज को एकता और समानता की दिशा में करते हैं प्रेरित : गणेश केसरवानी

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. अंबेडकर के विचार समाज को एकता और समानता की दिशा में करते हैं प्रेरित : गणेश केसरवानी


डॉ. अंबेडकर के विचार समाज को एकता और समानता की दिशा में करते हैं प्रेरित : गणेश केसरवानी


प्रयागराज, 14 अप्रैल (हि.स.)। डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को एकता और समानता की दिशा में प्रेरित करते हैं। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।” यह बातें मंगलवार को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में अभाविप द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता दौड़’ कार्यक्रम में प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहीं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) प्रयाग महानगर द्वारा ‘खेलो भारत’ गतिविधि के अंतर्गत भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में ‘सामाजिक समरसता दौड़’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, एकता एवं समरसता का संदेश प्रसारित करना रहा।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. फरादीवा ने कहा कि युवाओं को ऐसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक होना चाहिए। महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज ने बताया कि अभाविप निरंतर समाज में सकारात्मक परिवर्तन और एकता के लिए कार्य कर रही है। वहीं प्रांत ‘खेलो भारत’ संयोजक शैलेन्द्र यादव ने कहा कि खेल सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राहुल तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. विवेक राय एवं प्रेम प्रकाश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आंचल सिंह, प्रांत सहमंत्री निवेदिता मिश्रा, शांतनु मिश्रा, सूर्य प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, अंबुज शुक्ला, अमन, अभिनव, सौरभ, कुंजन एवं सौरव सिंह सहित अभाविप के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story