एसीए ने अभिन्न श्याम गुप्ता के पिता के निधन पर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
एसीए ने अभिन्न श्याम गुप्ता के पिता के निधन पर जताया शोक


प्रयागराज, 05 मई (हि.स.)।

इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) की एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता के पिता एवं पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्याम बाबू गुप्ता (90 वर्ष) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता यूपीसीए के निदेशक ताहिर हसन ने की।

एसीए के निदेशक आरपी भटनागर ने बताया कि स्वर्गीय श्याम बाबू गुप्ता न केवल हॉकी के उत्कृष्ट खिलाड़ी थे, बल्कि क्रिकेट के प्रति भी उनकी गहरी रुचि थी। महालेखाकार कार्यालय में सेवा के दौरान उन्होंने बाह्य खेल सचिव के रूप में क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराया।

सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर आरपी भटनागर, डॉ. सुरेश द्विवेदी, एसडी कौटिल्य, डॉ. जूली ओझा, यासर हसन, राघव द्विवेदी, नारायण जी गोपाल, अनुराग श्रीवास्तव, सलीम अहमद, उत्पल दास, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, एलबी काला, सत्यव्रत सहाय, सोमेश्वर पांडेय, शिशिर मेहरोत्रा, खुर्शीद अहमद, विवेक सिंह, अजय कुशवाहा, अंकित पांडेय और प्रितेश सोनकर सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story