बाराबंकी के अभिजीत बने आईएएस, 294वीं रैंक से जिले का नाम किया रोशन
बाराबंकी 07 मार्च (हि.स.)। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों की बदौलत अभिजीत नंदन ने बड़ी सफलता हासिल कर अपने परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया है।
आवास विकास निवासी अभिजीत नंदन का चयन संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 294वीं रैंक के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए हुआ है।
अभिजीत ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। तकनीकी शिक्षा के साथ उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा और कड़ी मेहनत व अनुशासित तैयारी के दम पर इसे सच कर दिखाया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अभिजीत की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इस सफलता से गदगद शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने भतीजे को घर जाकर शुभकामनाये दी।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

