उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव बने अभय प्रताप शुक्ल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव बने अभय प्रताप शुक्ल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


देवरिया, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के पिपरपाती निवासी युवा कांग्रेस नेता अभय प्रताप शुक्ल को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

अभय प्रताप शुक्ल की नियुक्ति किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खैरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अखिलेश शुक्ला, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के अनुमोदन के बाद किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. रामाधार जोसेफ ने की है।

नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभय प्रताप शुक्ल के प्रदेश महासचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उनसे किसानों की समस्याओं को उठाने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई गई।

बधाई देने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव, शहला अहारी, जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल, राघवेंद्र सिंह, नागेंद्र शुक्ला, सुयश मणि त्रिपाठी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, मुकुंद भास्कर मणि, रामजी गिरी, धर्मेंद्र सिंह, बिस्मिलाह लारी, भरत मणि, संजीव मिश्रा, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद बेग, हरिहर तिवारी, पवन मिश्रा, जवाहर लाल बरनवाल, तारा यादव, मधु शर्मा, जुलेखा खातून और रीता देवी सहित अन्य नेता शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762506 Articles

Share this story