अब्दुल्ला कुरैशी मुजफ्फरनगर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष बने

WhatsApp Channel Join Now
अब्दुल्ला कुरैशी मुजफ्फरनगर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष बने


लखनऊ, 27 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बुधवार को बताया कि अब्दुल्ला कुरैशी मुजफ्फरनगर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।

उन्हें यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील नदवी ने दी है। मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि नई जिम्मेदारी देने के साथ अब्दुल्ला कुरैशी को आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करते हुए जीत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story