आम आदमी पार्टी ने घोषित की उप्र छात्र विंग की नई प्रदेश कार्यकारिणी, अनित रावत बने प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
आम आदमी पार्टी ने घोषित की उप्र छात्र विंग की नई प्रदेश कार्यकारिणी, अनित रावत बने प्रदेश अध्यक्ष


लखनऊ, 16 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संगठन विस्तार की कड़ी में प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से छात्र विंग (एएसएपी) के प्रदेश प्रभारी वंशराज दुबे ने उत्तर प्रदेश के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। लखनऊ के अनित रावत को छात्र विंग का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि कुलदीप यादव को प्रदेश महासचिव और आशीष मौर्य को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही अंशुल यादव और यशवीर सिंह सेंगर को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नई टीम उत्तर प्रदेश में छात्र राजनीति के मुद्दों, जैसे पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरने और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी।

संगठन विस्तार के तहत नई कार्यकारिणी की घोषणा और महत्वपूर्ण नियुक्तियां

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की छात्र विंग (एएसएपी) को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियों का एलान किया गया है। प्रदेश प्रभारी वंशराज दुबे द्वारा जारी सूची के अनुसार, लखनऊ के अनित रावत को प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है। सुल्तानपुर के कुलदीप यादव को प्रदेश महासचिव, आजमगढ़ के आशीष मौर्य को प्रदेश संगठन मंत्री, लखनऊ के अंशुल यादव को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और जालौन के यशवीर सिंह सेंगर को भी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story