आम आदमी पार्टी की संगोष्ठी दो मई को, सांसद संजय सिंह समेत कई नेता रखेंगे विचार

WhatsApp Channel Join Now
आम आदमी पार्टी की संगोष्ठी दो मई को, सांसद संजय सिंह समेत कई नेता रखेंगे विचार


कानपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह दो मई को कानपुर में सिविल लाइन्स स्थित मर्चेंट चैंबर हाल में ‘देश के वर्तमान हालात और हम’ विषय पर आयाेजित गोष्ठी काे संबाेधित करेंगे। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह (एडवोकेट) ने गुरुवार काे यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर, राज्य सभा सांसद संजय सिंह और वरिष्ठ पत्रकार-लेखक मनोज रंजन त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अवस्थी, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, आईएमए के अध्यक्ष अनुराग मेहरोत्रा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, धनीराम पैंथर और धर्मेन्द्र यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story