आम आदमी पार्टी की 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा 03 से 09 अप्रैल तक

WhatsApp Channel Join Now
आम आदमी पार्टी की 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा 03 से 09 अप्रैल तक


आगरा से शुरू होकर मथुरा में समापन

सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह करेंगे यात्रा का नेतृत्व

आगरा, 27 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश में चौथे चरण की 'रोजगार दो -सामाजिक न्याय दो पदयात्रा' 3 अप्रैल को आगरा से प्रारंभ होगी जिसका समापन 09 अप्रैल को मथुरा में होगा। यात्रा का नेतृत्व पार्टी सांसद संजय सिंह करेंगे।

आम आदमी पार्टी एटा के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा को सफल बनाने एवं इसमें जुड़ने का आव्हान करने हेतु पार्टी की ब्रज प्रांतीय जनसंपर्क बैठक उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में कस्बा पिलुआ स्थित जी0टी0 रोड मजार के पास पर आयोजित की गई जिसमें 03 से 9 अप्रेल तक पार्टी की प्रस्तावित रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पद यात्रा पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने पार्टी के सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तकआगरा से मथुरा तक निकाली जा रही चौथे चरण की पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

बैठक में पार्टी के ब्रज प्रान्त अध्यक्ष डा0 ह्रदेश चौधरी, अशोक कमांडाे-अध्यक्ष, प्रदेश किसान प्रकोष्ठ, पुनीत मिश्रा-जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सोनू कुमार-बी.डी.सी. मारहरा विधानसभा अध्यक्ष, राजकुमारी यादव-प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ, आदि उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष हृदय चौधरी ने बताया कि संसद एवं पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में 3 अप्रैल से आगरा के शहीद स्मारक से एक यात्रा प्रारंभ होगी जिसका समापन मथुरा में होगी। यात्रा आगरा से चलकर हाथरस होती हुई मथुरा पहुंचेगी 4 और 5 अप्रैल को हाथरस में प्रवास करेगी। 6 अप्रैल को मथुरा में प्रवेश कर यात्रा वहीं रुकेगी और 9 अप्रैल को जनसभा संबोधन के बाद यात्रा का समापन होगा। इस दौरान यात्रा करीब 100 किलोमीटर चलेगी और मार्ग में नुक्कड़ सेवाएं, जनसभाएं, स्वागत सभाओं का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार तथा सामाजिक न्याय दिलाया जाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay

Share this story