सड़क हादसे में युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में युवक की मौत


हमीरपुर, 14 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र नरायच स्थित नेशनल हाईवे 34 पर सोमवार को सड़क पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्षतविक्षत शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक ट्रक का खलासी बताया जा रहा है।

मूलरूप से उन्नाव जनपद के शुक्ला गंज, गंगाघाट थाना क्षेत्र निवासी दिनेश कुमार (45) पुत्र विश्वनाथ पटवा की नेशनल हाईवे 34 पर नरायच स्थित ट्रक लेन पर अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई घटना के बाद ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का मानना है कि, मृतक किसी ट्रक का खलासी था। सीओ आरके पांडेय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश कराई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story