पत्नी वियोग में युवक ने लगाई फांसी, मौत

WhatsApp Channel Join Now
पत्नी वियोग में युवक ने लगाई फांसी, मौत


हमीरपुर, 03 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे पत्नी के मायके से न आने से नाराज युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां जब कमरे में पहुंचे तो शव लटका देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों की सूचना पर बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर डेरा निवासी राकेश निषाद 28 पुत्र धनीराम निषाद की शादी तीन साल पूर्व फतेहपुर जनपद के ग्राम नथइपुर निवासी गुड़िया निषाद से शादी हुई थी। मृतक के पिता धनीराम ने बताया कि राकेश की पत्नी गुड़िया दो माह पहले मायके चली गई थी और वह मायके से नहीं आ रही थी ,राकेश अपनी ससुराल पत्नी को लेने गया था, पता नहीं वहां पति पत्नी की क्या बात हुई कि वह अपनी ससुराल से वापस आया और यह कदम उठा लिया। मृतक राकेश के दो भाइयों में छोटा था उसके एक दो वर्षीय पुत्री है। भाई राजीव ने बताया कि मंगलवार की शाम को फिर से उसका पत्नी से फोन पर विवाद हो गया। इस पर उसने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां उमा देवी कमरे में पहुंची तो शव लटका देख उसने शोर मचाया। उसकी मौत से मां उमा देवी, पिता धनीराम का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story