ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
Jun 4, 2026, 19:52 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नोएडा, 04 जून (हि.स.)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के समीप 35 वर्षीय शख्स की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। रेलवे स्टेशन दादरी के समीप ट्रेन के पहुंचने पर दादरी के करन विहार कॉलोनी निवासी पंकज वर्मा रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस ट्रेन आने के चलते चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

