निर्माणाधीन मकान से नीचे गिरा मजदूर, सिर में सरिया घुसने से मौत

WhatsApp Channel Join Now
निर्माणाधीन मकान से नीचे गिरा मजदूर, सिर में सरिया घुसने से मौत


नोएडा, 26 मार्च (हि.स.)। थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक व्यक्ति ऊपर से नीचे गिर गए। नीचे रखा सरिया उनके सिर में घुस गया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने गुरुवार काे बताया कि अशरफ पुत्र कलुआ मूल निवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 26 वर्ष कस्बा जेवर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर आज निर्माण का कार्य कर रहे थे। वह उपरी मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी बीच असंतुलित होकर वह नीचे गिर गए। नीचे रखा हुआ सरिया उनके सिर में घुस गया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story