मानसिक बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
मानसिक बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या


औरैया, 10 सितंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित गांव अजीतपुर में बुधवार को एक महिला ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मृतका की पहचान कन्नौज डिपो में रोडवेज बस चालक के पद पर कार्यरत श्रीचंद यादव की पत्नी ज्योति यादव (36) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक महिला ने अपने घर में चुनरी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका ज्योति के भाई रसूलाबाद के यादव नगर निवासी विकास यादव परिवार संग पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन काफी समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। शादी को 16 साल हो चुके हैं। तीन बच्चों हर्ष (14), हर्षित (10) और सूर्यांश (04) है। जिस वक्त बहन ने घटना को अंजाम दिया है, उस वक्त बहनोई ड्यूटी पर थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मानसिक रूप से पीड़ित महिला ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story