छुट्टी पर घर आए दरोगा की मौत

WhatsApp Channel Join Now
छुट्टी पर घर आए दरोगा की मौत


छुट्टी पर घर आए दरोगा की मौत


देवरिया, 03 अप्रैल (हि.स.)। जनपद गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा सतेन्द्र कुमार यादव (46) पुत्र सूर्व देव, निवासी करमूवा, भाटपार रानी (जनपद देवरिया) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, सतेन्द्र कुमार यादव कल अपने घर अवकाश पर आए थे। इसके बाद वह टहलने के लिए खेत की तरफ गए थे, जहां उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिवार में पत्नी कुसुम देवी तथा बच्चे आशुतोष यादव, नवनीत यादव और निधि यादव हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story