हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत,चार घायल

WhatsApp Channel Join Now
हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत,चार घायल


हमीरपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मेँ कानपुर सागर हाईवे पर हुई बाइक दुर्घटना में रविवार को एक अधेड़ व दो सगे भाइयों समेत चार घायलों को लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक घायल को मृत घोषित कर दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया है।

जनपद बांदा के थाना मटोंध के ग्राम जखौरा निवासी शारदा सिंह (50) पुत्र भगवानदीन गांव के ही जितेंद्र उर्फ जीतू सिंह (27) पुत्र रमेश कुमार के साथ जनपद से एक विवाह समारोह में शामिल होकर बाइक से गांव लौट रहे थे। जीतू बाइक चला रहा था तभी हाईवे पर ग्राम नरायच के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने शारदा सिंह को मृत घोषित कर दिया। जीतू की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया है।

इधर ग्राम मकराव निवासी लवलेश (3) व लालू (25) पुत्र लल्लू मौदहा से एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी राजमार्ग पर मौदहा व मकराव के बीच संतुलन बिगड़ने से दोनों गिरकर घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी संतोष सिंह ने रविवार को बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया कि शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story