सपा प्रमुख के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग, डीसीपी को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
सपा प्रमुख के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग, डीसीपी को सौंपा ज्ञापन


नोएडा, 23 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में डीसीपी नोएडा साद मियां खान से सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में मिला। इसे दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ऊपर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान डीसीपी को सपा कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन भी सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी को बताया कि अभिषेक पंडित व अंकुश तोमर नामक शख्स द्वारा सपा प्रमुख के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। जिससे समाजवादी पार्टी नोएडा के कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। उक्त लाेगाें पर तत्काल कानूननी कार्यवाही करें, अन्यथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नोएडा में धरना प्रदर्शन व आन्दोलन करने के लिये बाध्य होंगे।

प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता, प्रदेश सचिव जयकरण सिंह, सुनील चौधरी, महासचिव विकास यादव, विधानसभा अध्यक्ष ठा. बबलू चौहान, रामवीर यादव, हरपाल सिंह, कृपाशंकर यादव, देवेंद्र खारी, संजय यादव, सालनी खारी, राम सहेली, रेणुका मेथी, विमला देवी, मनोवर खान, गौरव यादव, शेखर यादव, नकुल चौहान, मनजीत यादव सहित अन्य शामिल रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story