बरसाना : 28 लाख श्रद्धालुओं ने किए राधारानी के सुगम दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बरसाना : 28 लाख श्रद्धालुओं ने किए राधारानी के सुगम दर्शन


मथुरा, 19 सितम्बर(हि.स.)। राधाष्टमी पर्व के अवसर पर श्री राधा रानी की नगरी बरसाना में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने राधारानी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। प्रशासन एवं पुलिस की व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं का आवागमन सुगमता से कराया गया। राधाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पहुंच कर दर्शन लाभ प्राप्त किया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि राधाष्टमी पर्व पर लगभग 28 लाख श्रद्धालुओं ने सुगम दर्शन लाभ प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। निर्धारित मार्गों एवं कॉरिडोर के माध्यम से श्रद्धालुओं की आवाजाही कराई गई, जिससे भीड़ को नियंत्रित करते हुए दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story