झुग्गियों में लगी भयंकर आग, पांच जलकर हुई खाक

WhatsApp Channel Join Now
झुग्गियों में लगी भयंकर आग, पांच जलकर हुई खाक


झुग्गियों में लगी भयंकर आग, पांच जलकर हुई खाक


गाजियाबाद, 04 मई (हि.स.)। इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 9 स्थित झुग्गी-झोपड़ी में सोमवार को अचानक आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मेरठ के रहने वाले शिराजुद्दीन व महराज, मध्यप्रदेश के रहने वाले मनीराम और हरदोई निवासी नरेश व राजेश की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। सभी झुग्गियों में कपड़े प्रेस करने का काम करते थे। 03 फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ ने बताया कि आग हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित वरदान अपार्टमेंट सोसायटी के इलेक्ट्रिक पैनल में अचानक आग लग गई। यहां 8 फ्लैट बने हैं। आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि सभी फ्लैट तुरंत लोगों की मदद से खाली करा लिए गए। सूचना पर दमकल की टीमें पहुंच गई। आग से घबराए एक बुजुर्ग दंपति को भी रेस्क्यू किया गया। सीएफओ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story