केमिकल से भरे कैंटर में लगी भयंकर आग

WhatsApp Channel Join Now
केमिकल से भरे कैंटर में लगी भयंकर आग


नोएडा, 03 मई (हि.स.)। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र मे स्थित कैलाश हॉस्पिटल के सामने केमिकल से लदे हुए डीसीएम कैंटर में अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रविवार को एक डीसीएम कैंटर में केमिकल भरकर चालक जा रहा था, तभी कैलाश अस्पताल के पास अज्ञात कारण से डीसीएम कैंटर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। कैंटर में लदे हुए केमिकल को बचा लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story