दिव्यांग छात्राओं को बडी सौगात, अब 65 हजार तक के अनुदान से मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 09 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश सरकार ने दिव्यांग छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू नई व्यवस्था के तहत पात्र दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल खरीदने के लिए अधिकतम रुपए 65 हजार तक का अनुदान प्रदान किया जााएग। यह बातें गुरुवार काे जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने कही ।

उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य दिव्यांग छात्राओं को स्कूल, काॅलेज, प्रशिक्षण, संस्थान, लाइब्रेरी, लैब और हॉस्टल तक आसानी से पहुंचने की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि आवागमन की परेशानी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने। 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र दिव्यांग छात्राएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।

उन्होंने बताया है कि ऐसे छात्राएं जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफिलिया अथवा इसी प्रकार की स्थिति से प्रभावित ऐसी छात्राएं जिनकी दृष्टि एवं मानसिक स्थिति अच्छी हो कमर के ऊपर का भाग स्वस्थ हो और जो ई-ट्राईसाइकिल पर बैठकर अपने हाथों से उसका संचालन करने में सक्षम हो योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किए जाएंगे। संबंधित स्कूल, कॉलेज या प्रशिक्षण संस्थान के प्रधान संस्था अध्यक्ष द्वारा छात्रा के अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य होगा, जिसकी विभागीय स्तर पर पुष्टि की जाएगी। दिव्यांग छात्रा या उसके परिवार का कोई आयकरदाता नहीं होना चाहिए। उपलब्ध लक्ष्य के अनुसार सबसे पहले गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे जीवनयापन करने वाले पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story