पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री


पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री


पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री


पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री


पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री


पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री


पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री


पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री


पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री


स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विकसित हुए बेहतरीन ईको सिस्टम का परिणाम है रामगढ़ताल : सीएम योगी

गोरखपुर, 21 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश और देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 11-12 वर्षों में स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम विकसित हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है तो खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रोत्साहन के लिए सरकार हर कदम तत्परता से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विकसित हुए बेहतरीन ईको सिस्टम का ही परिणाम रामगढ़ झील (रामगढ़ताल) भी है। 2017 के पहले जो रामगढ़ताल गंदगी और अपराध का गढ़ था, वहां आज रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ एशियाड की तैयारी के लिए राष्ट्रीय महिला टीम की प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन संभव हुआ है।

सीएम योगी गुरुवार को रामगढ़ताल में रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। 20 राज्यों से आए रोइंग खिलाड़ियों की सहभागिता वाली इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले की स्थिति में जिस रामगढ़ताल की तरफ कोई आना पसंद नहीं करता था, वहां रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं युवाओं के भविष्य को संवारने के काम आ रही हैं। ताल का यही सही उपयोग है जहां से युवा अपने सामर्थ्य को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है।

सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ कार्य करता है खिलाड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी ऊर्जा व शक्ति का सही दिशा में सकारात्मक उपयोग कर रहा हो, उस देश का भविष्य उज्ज्वल होता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमेशा सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ कार्य करता है। वह नशा और नकारात्मकता से दूर रहकर, स्व अनुशासन के साथ समाज को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ता है।

‘चरैवेति-चरैवेति’ ही जीवन का मंत्र

सीएम योगी ने कहा कि जब वह यहां मुकाबला देख रहे थे तब ताल में खिलाड़ियों के सामने तेज हवाओं को देखकर उनके मन में महान साहित्यकार सोहनलाल द्विवेदी की पंक्तियां याद आ गईं। उन्होंने कहा था, ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीवन का सच है कि जो डर गया वह मर गया। जो भाग गया उसको समाज, देश और ईश्वर भी कभी माफ नहीं करते हैं। इसीलिए, जीवन का एक ही मंत्र है और वह है ‘चरैवेति-चरैवेति’ का। यानी चलते रहो, चलते रहो। सम और विषम परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए अपने आप को तैयार करते रहो। भारतीय मनीषा ने भी सदैव यही प्रेरणा दी है।

आज हर गांव में विकसित हो रहे खेल के मैदान

आगे कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले खेल सुविधाओं का नितांत अभाव था, वहां आज हर गांव में खेल के मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। गांव-गांव में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। खेलकूद की गतिविधियों के प्रति लोगों के मन में एक नया रुझान पैदा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में खेलों इंडिया खेलो, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विधायक खेलकूद प्रतियोगिता तथा ग्रामीण लीग प्रतियोगिता के माध्यम से खेल गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ी है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। गोरखपुर में भी विगत दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

पदक विजेता 534 खिलाड़ियों को सीधी भर्ती से मिली नौकरी

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में कोई खेल नीति नहीं थी। उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में खेल नीति विकसित की। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को नौकरी की गारंटी दी। उन्होंने बताया कि ओलंपिक, एशियाड, कामनवेल्थ, विश्व चैंपियनशिप आदि में पदक विजेता 534 खिलाड़ियों की पुलिस, राजस्व और अन्य विभागों में सीधी भर्ती की गई है। 500 और खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के जरिये नौकरी देने का कार्य शुरू किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story