दिल्ली से आई चार सदस्यीय टीम ने खूनी हाईवे का किया अवलोकन

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली से आई चार सदस्यीय टीम ने खूनी हाईवे का किया अवलोकन


जिलाधिकारी को टीम सौंपेगी रिपोर्ट

हमीरपुर, 02 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में खूनी हाईवे की आवाज अब दिल्ली तक गूंजने लगी है। मंगलवार को दिल्ली से आई सेव लाइफ फाउंडेशन के साथ एनएचएआई की टीम ने परिवहन विभाग के पब्लिक ट्रांसपोर्ट अधिकारी के साथ मिलकर दुर्घटना बाहुल्य स्थलों का निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार की है।

खूनी हाईवे 34 की गूंज दिल्ली तक जा पहुंची है। सरकार ने दुर्घटना रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। इसका जिम्मा सेव लाइफ फाउंडेशन को सौंपकर रिपोर्ट मांगी है। मंगलवार को दिल्ली से आई चार सदस्यीय फाउंडेशन एवं एनएचएआई की टीम ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑफीसर चंदन पाण्डेय के साथ मिलकर सुमेरपुर कस्बे की दुर्घटना बाहुल्य स्थलों का अवलोकन करके रिपोर्ट तैयार की है।एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर उमेश कुमार ने बताया कि टीम कानपुर, हमीरपुर, महोबा जनपद से गुजरे नेशनल हाईवे 34 के दुर्घटना बहुल क्षेत्र की रिपोर्ट तैयार करके संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को सौंप रिपोर्ट में दुर्घटनाएं रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों को प्रमुखता के साथ रखा जाएगा। मंगलवार को हमीरपुर जनपद के दुर्घटना बहुल क्षेत्रों का अवलोकन किया गया। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंशु श्रीवास्तव, नीरज कुमार, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story