सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि धूमिल करने के प्रयास के विरोध में थाना हाईवे में दी गई तहरीर

WhatsApp Channel Join Now
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि धूमिल करने के प्रयास के विरोध में थाना हाईवे में दी गई तहरीर


मथुरा, 11 नवम्बर(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मथुरा जनपद में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा कथित बैनर और होर्डिंग लगाए जाने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में बुधवार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाना हाईवे पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सपा पदाधिकारियों ने इस प्रकार के कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताई है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि खराब करने के किसी भी प्रयास को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध की अपनी एक मर्यादा होती है और किसी भी नेता के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. अबरार हुसैन, अधिवक्ता विभोर गौतम, नजीम अब्बासी और अंशु यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी मथुरा इकाई ने प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775332 Articles

Share this story