सड़क किवारे खड़े रोलर से टकराकर पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

WhatsApp Channel Join Now

प्रतापगढ़, 06 अप्रैल (हि.स.)।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लीलापुर थाना क्षेत्र में लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को शाम लगभग सात बजे युवक की बाइक रानीगंज अजगरा के समीप लखपेड़ा में अनियंत्रित होकर रोलर से टकराकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहलोलपुर निवासी मनीष (30) पुत्र फूलचंद्र निवासी डिहवा फुलवरिया और रामकुमार (32) पुत्र लाल बहादुर बाइक से शहर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रानीगंज अजगरा के समीप लखपेड़ा बाग से पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोलर से टकराने के बाद सड़क किनारे पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार करीब सप्ताह भर पूर्व दिल्ली से घर आया था, उसके आठ माह का एक बेटा है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस रामकुमार के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

एसओ बैकुंठ नाथ पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अन्य कार्रवाई की जा रही है ।मनीष कुमार को स्वरूप रानी रेफर कर दिया गया है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपेन्द्र तिवारी

Share this story