रेलवे लाइन पार कर रहे बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे लाइन पार कर रहे बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत


हमीरपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। जनपद के सुमेरपुर कस्बे में गुरुवार को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढा गांव निवासी रामऔतार कुशवाहा (70) किसी कार्य से कस्बे में आए थे। वह कस्बे के बांदा मार्ग में बनी क्रॉसिंग को पार कर रहे थे, तभी अचानक से ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए।

सूचना पाकर पहुंचे पुत्र रमेश चंद्र उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल से उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story