उप्रः विधानसभा का मानसून सत्र, सदन की कार्यवाही शुरू

उप्रः विधानसभा का मानसून सत्र, सदन की कार्यवाही शुरू


लखनऊ, 21 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसूत्र सत्र चल रहा है। सत्ता पक्ष व विपक्ष के सदस्य विधानसभा पहुंच चुके हैं। सदन की कार्यवाही बुधवार को शुरू हो गयी है। विधानसभा की कार्यवाही का आज तीसरा दिन है।

विपक्ष आज भी सरकार को घेरने की फिराक में है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा है कि हम मदरसों के सर्वे का विरोध करते हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मदरसा सर्वे से क्या अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। क्या यूपी की इकोनमी एक ट्रिलियन डालर हो जायेगी।

विधानसभा की कार्यवाही में जाते समय सपा विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। सरकार सही जवाब नहीं दे रही है। प्रदेश में एम्बुलेंस न मिलने से मरीजों की मौत हो रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story