राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now


लखनऊ, 25 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई सन्देश में कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम सबको एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। इस शुभ अवसर पर विविधता में एकता की संस्कृति को बनाये रखते हुए अपने संविधान निर्माताओं की आकांक्षाओं एवं महापुरुषों की इच्छाओं को पूर्ण करने का संकल्प लें और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल का जनता के नाम सन्देश का प्रसारण 26 जनवरी की सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर लखनऊ के दूरदर्शन केन्द्र से प्रसरित होगा। साथ ही आकाशवाणी केन्द्र लखनऊ से 26 जनवरी की रात्रि 7:30 बजे प्रसारित किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Share this story