उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का स्वागत
हरदोई, 30 अगस्त (हि.स.)। उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल बस स्टैंड पर एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर पधारे। उनका उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष नलिन गुप्ता डब्लू एवं पदाधिकारियों ने बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने अध्यक्ष नलिन गुप्ता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता से कुछ समय के लिए अनौपचारिक बातचीत की। श्री अग्रवाल, उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष नलिन गुप्ता डब्लू के स्वभाव, कृतित्व-व्यक्तित्व को देख बड़े खुश हुए। उन्होंने नलिन से कहा कि आप यूं ही व्यापारियों के हित में कार्य करते रहें।
आगे उन्होंने कहा कि आप सब व्यापारियों, आम जनता के लिए जिस तरह कार्य कर रहे हैं वह वैसे ही उत्साह पूर्वक करते रहें। यदि कोई अवरोध उत्पन्न होता है तो हम आपके साथ हैं। इस दौरान चित्रगुप्त सेवाधाम ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, भाजपा नेता गोपाल त्रिपाठी, भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष सिंह, भूरे त्रिवेदी, गणेश अरोड़ा, शिक्षक शिव प्रसाद श्रीवास्तव, इमरान खां, ध्रुव तिवारी, संदीप शुक्ला, अश्मित बाथम, अमन बाथम, पंकज सिंह, रक्षपाल सिंह, सुभाष रस्तोगी, डॉ एम0 एल0 गुप्ता, हर्ष पांडेय, सच्चिदानंद मिश्र, वेद प्रकाश गुप्ता, ज्ञान चंद्र गुप्ता, उमेश गुप्ता, पारुल गुप्ता,प्रदीप गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज समेत बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सभ्रांत जन शामिल रहें।
हिन्दुस्थान समाचार/ अम्बरीष

