लोक चित्रकार राम शब्द सिंह और आलोक पराड़कर को मिलेगा लोकनायक राष्ट्रीय स्मृति सम्मान - 2022
दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे शुक्रवार को हुई घोषणा
लखनऊ, 16 दिसम्बर ( हि.स़.)। लोकनायक राष्ट्रीय स्मृति सम्मान - 2022 की हुई घोषणा कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश से लोककला चित्रकारी के लिए राम शब्द सिंह और कला व संस्कृति लेखन में अलोक पराड़कर को दिया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द ओझा और राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर दया शंकर तिवारी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुरस्कारों की घोषणा की ।
उन्होंने वार्ता में बताया कि 21 दिसम्बर को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में देश की नामचीन हस्तियों को जे. पी. अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा । यह प्रतिष्ठित आयोजन देश की दो प्रमुख संस्थाओं लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला और संस्कृति प्रतिष्ठान और लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में पीछले पांच सालों से लगातार किया जा रहा है ।
संस्था की उ.प्र. इकाई के सांस्कृतिक सचिव चित्रकार भूपेन्द्र कुमार अस्थाना ने बताया की प्रदेश के लिए यह बहुत ही गर्व और हर्ष की बात है कि इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश की दो विभूतियों को कला और संस्कृति में योगदान देने के लिए श्री राम शब्द सिंह (वरिष्ठ लोक कलाकार, कोहबर कला) को लोकनायक लोककला सम्मान और लोकनायक कला और संस्कृति लेखन सम्मान के लिए आलोक पराड़कर (पत्रकार, कला लेखक) के नाम का चयन किया गया।
बताया कि संस्था उद्देश्य समाज के उन व्यक्तित्व को सम्मानित करना होता है जो अपने विशेष योगदान से समाज को सर्वदा एक समृद्धि के मार्ग पर ले जाने का कार्य करते रहते हैं। इसमें प्रसिद्ध कलाविद्, शिक्षाविद्, संगीतज्ञ, फिल्मकार, कलाकार , मूर्तिकार, प्रशासनिक अधिकारी, समाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं नाटककार आदि को सम्मानित किया जाता रहा है।
जानकारी हो कि लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला और संस्कृति प्रतिष्ठान देश की अग्रणी सांस्कृतिक और रचनात्मक संस्था है जो कला और संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति समर्पित है ।
हिन्दुस्थान समाचार / शैलेंद्र मिश्रा

