मुख्यमंत्री योगी ने बिप्लब कुमार देव को जन्मदिन पर दी बधाई
Nov 25, 2022, 09:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 25 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव को जन्मदिन की बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने ट्यूट कर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सदस्य बिप्लब कुमार देब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की कामना की है।
हिन्दुस्थान समाचार/जितेन्द्र पाण्डेय

