डिप्टी सीएम सहित भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद विनोद सोनकर के पिता को दी श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम सहित भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद विनोद सोनकर के पिता को दी श्रद्धांजलि


प्रयागराज, 21 सितम्बर (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल एवं अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बुधवार को सांसद विनोद सोनकर के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत महेश चंद्र श्रीवास्तव ने भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद विनोद सोनकर के आवास पहुंचकर उनके पिता स्व. अमरनाथ सोनकर के दसवें संस्कार दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना प्रकट किया। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने सांसद विनोद सोनकर एवं उनके परिजनों से मिलकर कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार आपके साथ खड़ा है।

इसके अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, विवेक अग्रवाल राजन शुक्ला, दिलीप चतुर्वेदी आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story