मण्डल रेल प्रबंधक ने 97 रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
मण्डल रेल प्रबंधक ने 97 रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित


--रेलकर्मियों की निष्ठा, कठिन परिश्रम, ईमानदारी भारतीय रेल के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन की रीढ़ : डीआरएम

मुरादाबाद, 18 जून (हि.स.)। रेलवे ऑफिसर्स क्लब, मुरादाबाद में गुरुवार को मुरादाबाद मण्डल के 'रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 का सफलतापूर्वक और भव्य आयोजन हुआ। समारोह उन 97 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बीते वर्ष में अपने उत्कृष्ट, सराहनीय और अनुकरणीय कार्यों से मण्डल को गौरवान्वित किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (ओपी) पारितोष गौतम, अपर मण्डल रेल प्रबंधक( इन्फ्रा) प्रेम शंकर झा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत कौर द्वारा संयुक्त रूप से पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात् वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर ने मुख्य अतिथि को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह हेतु मुरादाबाद मण्डल के कुल 97 रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट व असाधारण कार्यों के लिए सूचीबद्ध किया गया था, जिनमें से 91 कर्मचारी आज पुरस्कार ग्रहण करने हेतु समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए।

मण्डल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी रेलकर्मियों की निष्ठा, कठिन परिश्रम और ईमानदारी ही भारतीय रेल के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन की रीढ़ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आज का यह सम्मान आपको और अन्य सहयोगियों को भविष्य में और अधिक समर्पण तथा तत्परता से कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story