मुरादाबाद: 938 से अधिक बूथों पर 9,312 लोगों ने सुनी मन की बात

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद: 938 से अधिक बूथों पर 9,312 लोगों ने सुनी मन की बात


मुरादाबाद, 30 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुरादाबाद महानगर के उपाध्यक्ष व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक नवदीप टंडन ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम का 137वां संस्करण नगर व देहात विधानसभा के 938 से अधिक बूथों पर 9,312 से अधिक लोगों ने सुना।

मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम के 137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत', यह अभियान इस समय पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका लक्ष्य बिलकुल साफ है- नशामुक्त युवा, ड्रग फ्री इंडिया। बहुत से लोग, खासकर युवा, इसका बड़ा हिस्सा बन गए हैं। यह भारत के युवाओं की सेहत, खुशी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा सामूहिक संकल्प है। मोदी ने कहा कि हमारे हजारों युवा नशे के चंगुल में फंस रहे हैं, जिसके चलते उनके परिवार को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हमें युवाओं को संभालना होगा।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, महानगर के उपाध्यक्ष व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक नवदीप टंडन, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, अमित शर्मा, शमी भटनागर, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता व भरत टंडन, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र विश्नोई, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सैनी, हेमराज सैनी, मनीष गुर्जर, अशोक सैनी, सुनीता शर्मा, विजयलक्ष्मी पंडित, वनिता मेहरोत्रा, सिमरन कौर दीक्षांत चौधरी, दीपक चौधरी, अभिषेक चौबे, अश्विनी शर्मा, हरिओम सैनी, सुमित चौहान, सौरव सक्सेना सहित भाजपा महानगर पदाधिकारी, मोर्चों और विभागों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, बूथ कार्यकारिणी, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम सुना व देखा।

--------------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story