छह माह के दौरान 279 सैंपल लिए, 93 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल

WhatsApp Channel Join Now
छह माह के दौरान 279 सैंपल लिए, 93 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल


मुरादाबाद, 17 अक्टूबर (हि.स.)। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच और छापों के बावजूद खाद्य पदाथों में मिलावट का खेल थम नहीं रहा है। छह माह के दौरान 279 सैंपल की लैब रिपोर्ट के अनुसार 93 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल पाए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले के अलग-अलग स्थानों से छह माह के दौरान 295 दुकानों में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के 308 सैंपल भरे गए। इसमें वाराणसी स्थित लैब से अभी तक 279 रिपोर्ट आई हैं। लैब रिपोर्ट के अनुसार 77 सैंपल अधोमानक पाए गए हैं, जबकि 16 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट असुरक्षित पाई गई हैं।

जांच के दौरान गुड़, मसूर की दाल, पनीर, मिठाई खजूर और मादे में मिलावट पाई गई है। मिठाई में रंगों का प्रयोग मानक के अनुरूप नहीं किया गया है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मुरादाबाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने काफी दुकानों पर छापा मारकर छह माह में 308 सैंपल भरे हैं। इस मामले में 227 मुकदमे दायर हुए हैं। काफी लोगों को अर्थदंड भी अदालतों ने लगाए हैं। कैंप लगाकर काफी लोगों को मिलावट के प्रति जागरुक किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762807 Articles

Share this story