अन्नप्राशन संस्कार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
अन्नप्राशन संस्कार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान


अन्नप्राशन संस्कार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान


अन्नप्राशन संस्कार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान


अन्नप्राशन संस्कार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान


जौनपुर, (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में रविवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ थीम पर आधारित यह आयोजन बाल विकास एवं पुष्टाहार विषय पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दो बच्चों अंचल और कीर्ति के अन्नप्राशन संस्कार के साथ किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

इस अवसर पर मिशन कर्मयोगी पोर्टल/एफआरएस के माध्यम से पुष्टाहार वितरण एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया गया। मुख्य सेविका बक्सा निधि, अनीता यादव, दीपिका शुक्ला सहित प्रतिभा सिंह, सरिता यादव, विद्यावती देवी, वंदना और संजू यादव को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ बुकलेट एवं फोल्डर का प्रदर्शन और वितरण भी किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को निष्ठा के साथ निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। बीते नौ वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story