सरकार के 9 साल पूरे होने उपलक्ष्य में ऑफिसर्स क्लब में लगी 9 दिवसीय प्रदर्शनीय

WhatsApp Channel Join Now
सरकार के 9 साल पूरे होने उपलक्ष्य में ऑफिसर्स क्लब में लगी 9 दिवसीय प्रदर्शनीय


फर्रूखाबाद,18 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान विकास केंद्रित विशेष फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

इसके साथ ही ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में आयोजित 9 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारंभ विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य व अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 80 लाभार्थियों को चेक व स्वीकृति पत्र वितरित किये गये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story