शाहजहांपुर व रोज़ा स्टेशन पर ट्रैक टैम्पिंग कार्य हेतु होने वाले ट्रैफिक ब्लॉक से प्रभावित होंगी मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली 09 ट्रेनें

WhatsApp Channel Join Now
शाहजहांपुर व रोज़ा स्टेशन पर ट्रैक टैम्पिंग कार्य हेतु होने वाले ट्रैफिक ब्लॉक से प्रभावित होंगी मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली 09 ट्रेनें


मुरादाबाद, 29 मई (हि.स.)। रेल पटरियों की मजबूती, समतलता एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर एवं रोज़ा स्टेशन पर मशीनों द्वारा ट्रैक टैम्पिंग कार्य किया जाएगा। टैम्पिंग कार्य के अंतर्गत पटरियों के नीचे बिछी गिट्टी (बैलेस्ट) को विशेष मशीनों द्वारा व्यवस्थित एवं मजबूत किया जाता है, जिससे ट्रैक की स्थिरता बढ़ती है, ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होता है यह कार्य रेलवे ट्रैक के नियमित अनुरक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार शाम को बताया कि मंडल के शाहजहांपुर एवं रोज़ा स्टेशन पर मशीनों द्वारा ट्रैक टैम्पिंग कार्य हेतु 29 मई से 4 जून तक विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली नौ ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 15074 टनकपुर–सिंगरौली एक्सप्रेस 29 मई को टनकपुर से 240 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 मई एवं 3 जून को टनकपुर से 240 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस 28 व 30 मई एवं 2 जून को जम्मूतवी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी, गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 28 व 30 मई एवं 2 जून को लालगढ़ से 240 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी गाड़ी संख्या 13042 जम्मूतवी–हावड़ा एक्सप्रेस 28 मई को जम्मूतवी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 15098 जम्मूतवी–भागलपुर एक्सप्रेस 2 जून को जम्मूतवी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 12588 जम्मूतवी–गोरखपुर एक्सप्रेस 30 मई को जम्मूतवी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी।

सीनियर डीसीएम के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 55059 सीतापुर–शाहजहांपुर पैसेंजर 30 मई एवं 1 जून को रोज़ा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। गाड़ी संख्या 55060 शाहजहांपुर–सीतापुर पैसेंजर उक्त तिथियों में रोज़ा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। रेल प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है तथा असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा NTES के माध्यम से प्राप्त कर लें।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story