मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित आठ रेलगाड़ियां कोहरे से हाेंगी प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित आठ रेलगाड़ियां कोहरे से हाेंगी प्रभावित


मुरादाबाद 18 नवंबर (हि.स.)। आगामी शीतकालीन मौसम में कोहरे के कारण रेल गाड़ियों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित आठ रेलगाड़ियां को निर्धारित तिथियां पर पूर्ण रूप से निरस्त तथा संचालन के फेरों में कमी करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 13035 हावड़ा देहरादून 1,4,8,11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 1,5,8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी 2,5,9, 12, 16, 19, 23, 26 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 13036 देहरादून हावड़ा 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 और 30 दिसंबर को, 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27 और 30 जनवरी, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24 और 27 फरवरी को निरस्त रहेगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 13019 13020 12357 12358 के संचालन फेरों में विभिन्न तिथियां में कमी की गई है।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 18103 टाटा अमृतसर 2 दिसंबर से 24 फरवरी के बीच निरस्त की गई थी इसका पुन: संचालन यथावत रहेगा ट्रेन संख्या 18104 अमृतसर टाटा 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त थी इसका भी पुन: संचालन यथावत रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779484 Articles

Share this story