दीपावली और छठ पूजा को लेकर मुरादाबाद से होकर चलेंगी 8 विशेष ट्रेनें

WhatsApp Channel Join Now
दीपावली और छठ पूजा को लेकर मुरादाबाद से होकर चलेंगी 8 विशेष ट्रेनें


मुरादाबाद, 4 सितंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर 8 विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। यह सभी ट्रेनें दोनों त्योहार से डेढ़ माह पूर्व ही चलनी प्रारंभ हो जाएगी और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन होकर गुजरेंगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि इन आर्ट स्पेशल ट्रेनों में ट्रेन वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी (04209-04210) दाे अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। अयोध्या कैंट-आनंद विहार -अयोध्या कैंट (04213-04214) 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक, चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ (045 12-04511) 1 अक्टूबर से 27 नवंबर तक, फिरोजपुर कैंट- पटना-फिरोजपुर कैंट (04616/04615) 6 अक्टूबर से 25 नवंबर तक, वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी (04227/04228) 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक, आनंद विहार जोगबनी आनंद विहार (04008/04007) 10 अक्टूबर से 8 नवंबर तक, आनंद विहार -मुजफ्फरपुर- आनंद विहार (04028/040 27) 13 अक्टूबर से 25 नवंबर तक, दिल्ली-सीतामढ़ी- दिल्ली (04010/04009) 15 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेंगी। यह सभी ट्रेनें 6-6 फेरे लगाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story