जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले आठ खिलाड़ी सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले आठ खिलाड़ी सम्मानित


- मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, तीन कांस्य और एक रजत पदक जीते

मुरादाबाद, 05 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं जूडो एसोसिएशन के समन्वय से 25 से 28 फरवरी तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली मुरादाबाद मंडल की टीम को गुरुवार को सम्मानित किया गया है। मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, तीन कांस्य और एक रजत पदक जीते हैं।

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के रेफरी संजय गिरि ने बताया कि बालक वर्ग के 40 किग्रा वर्ग में रुद्र शर्मा ने स्वर्ण, 60 किग्रा में कृष्ण ने रजत, 35 किग्रा में श्रेष्ठ प्रताप सिंह, 55 किग्रा में दिव्यांश कांस्य पदक जीता। वहीं बालिका वर्ग के 28 किग्रा वर्ग आराध्य सिंह, 36 किग्रा में लावण्या गोयल और 48 किग्रा में अविशा रावत ने स्वर्ण हासिल किया। जबकि काशवी धारीवाल ने कांस्य पदक जीता है। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से मुरादाबाद मंडल उपविजेता रहा।

इस उपलब्धि पर रेफरी संजय गिरि, सुहेल अहमद, अनिल कपूर, डीएसओ संभल संजय यादव, सीबी गिरि, जमशेद अनवर, महेश सैनी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story