शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मुरादाबाद में 7504 वोटरों के लिए बनाए जाएंगे 12 बूथ

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मुरादाबाद में 7504 वोटरों के लिए बनाए जाएंगे 12 बूथ


मुरादाबाद, 24 सितम्बर (हि.स.)। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव में जिले के 7504 मतदाता हिस्सा लेंगे। इन वोटरों के लिए अलग-अलग स्थानों पर 12 बूथ बनाए जाएंगे। जल्द ही इन बूथों का निरीक्षण किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम ने बताया कि बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन का कार्यक्रम जारी हो गया है। विधान परिषद चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर रहेगी 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा वहीं वोटो की गिनती 27 अक्टूबर को होगी।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story