यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 7,228 वाहनों का चालान, सीज भी हुए 13 वाहन

WhatsApp Channel Join Now
यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 7,228 वाहनों का चालान, सीज भी हुए 13 वाहन


नोएडा, 08 अप्रैल (हि.स.)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने बुधवार को 7,228 वाहनों का चालान किया है।

पुलिस उपायुक्त यातायात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 7,228 वाहनों का चालान किया है। उन्होंने बताया कि इनमें बिना हेलमेट पहने हुए 313, ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले 530 ,तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 113, बिना फिटनेस के वाहन चलाने वाले 33 लोगों का चालान किया। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से वाहन चलाने वाले 571 और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले 760 लोगों का भी चालान हुआ गया है। उन्होंने बताया कि 13 वाहनों को सीज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story