70 करोड़ की लागत से निर्मित विशिष्ट सुपर मंडी का हुआ शुभारंभ, किसानों-व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

WhatsApp Channel Join Now
70 करोड़ की लागत से निर्मित विशिष्ट सुपर मंडी का हुआ शुभारंभ, किसानों-व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधा


महोबा, 11 नवंबर (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद में किसानों को बड़ी सौगात मिली है। जनपद में व्यापारिक एवं कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2014 में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विशिष्ट सुपर मंडी का आज बुधवार को शुभारंभ किया गया। इसके संचालन से किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

बुधवार को राठ रोड पर स्थित विशिष्ट सुपर मंडी का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इन्द्र नंदन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह की उपस्थिति में किया गया है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंडी परिसर का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

विशिष्ट सुपर मंडी के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं आमजन को बेहतर व्यापारिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इससे कृषि उपज के क्रय-विक्रय को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

इस अवसर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि मंडी के संचालन से किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775506 Articles

Share this story