ईपीसीएच आईएचजीएफ दिल्ली मेले में निर्यातकों को स्टॉल पर ₹6000 प्रति वर्ग मीटर की विशेष सब्सिडी देगी

WhatsApp Channel Join Now
ईपीसीएच आईएचजीएफ दिल्ली मेले में निर्यातकों को स्टॉल पर ₹6000 प्रति वर्ग मीटर की विशेष सब्सिडी देगी


13 से 17 अक्टूबर तक, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा आईएचजीएफ दिल्ली मेला

मुरादाबाद, 02 सितम्बर (हि.स.)। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने अक्टूबर में होने वाले फेयर में भाग लेने वाले निर्यातकों को ₹6000 प्रति वर्ग मीटर की विशेष सब्सिडी देने की घोषणा की है।दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज विनोद खन्ना और फेयर चेयरमैन अवधेश अग्रवाल ने बताया कि आईएचजीएफ दिल्ली मेला 13 से 17 अक्टूबर तक, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। उन्होंने निर्यातकों से फेयर में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सब्सिडी का उपयोग नए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को आकर्षित करने, नए उत्पाद प्रदर्शित करने और व्यापार के विस्तार के लिए किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित पात्रता और सहभागिता नियमों के अनुसार सभी पात्र निर्यातकों को सब्सिडी दी जाएगी। फेयर चेयरमैन अवधेश अग्रवाल ने निर्यातकों से सब्सिडी को लेकर फैल रही गलत या भ्रामक सूचनाओं से बचने और केवल परिषद की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें । ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज विनोद खन्ना का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में निर्यातकों को सहयोग देने और हस्तशिल्प कारोबार को मजबूत करने के उद्देश्य से यह सहायता दी जा रही है। परिषद अक्टूबर फेयर में नए खरीदारों को आकर्षित करने और खरीदारों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्यातकों के प्रयासों का मूल्यांकन भी करेगी। इसका असर स्प्रिंग फेयर 2027 में स्पेस आवंटन और सहभागिता दर तय करने में पड़ सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story